Wednesday , 9 September 2026

कोरोना के बाद अब बढ़ा जीका वायरस का खतरा, राज्य में मिले 6 नए केस हाई अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को चकेरी क्षेत्र में 6 और संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक शहर में 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है। नए मरीजों के मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव ने आपात बैठक बुलाकर चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने नए संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आस-पास जल जमाव न होने दें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य और नागरिक विभागों की टीम ने लिया क्षेत्र का जायजा

उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर निगरानी के भी निर्देश दिए। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लैब की रविवार को आई रिपोर्ट में एक गर्भवती महिला और दो पुरुषों समेत चार महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य और नागरिक विभागों की एक टीम के साथ क्षेत्र का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

Read More Stories:

मेडिकल टीमों ने अब तक शहर के चकेरी इलाके में जीका वायरस प्रभावित इलाकों से 645 संदिग्ध, बुखार से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं के सैंपल लिए हैं। सैंपल्स लखनऊ में केजीएमयू लैब और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं।उत्तर प्रदेश के संचारी रोग विभाग के निदेशक ने कहा कि, कांशीराम अस्पताल में एक विशेष वॉर्ड बनाया गया है, जहां लखनऊ के जीका वायरस के मरीजों को भर्ती किया गया है। वॉर्ड में मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *