Monday , 27 July 2026

अध्यक्षता में हुई जिला कष्ट एंव निवारण समिति की बैठक

अम्बाला में आज जिला कष्ट एंव निवारण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता परिवहन , आवास एंव जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। पंवार ने बैठक की शुरुआत में अधिकारीयों की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जताई, जिसके बाद पंवार ने एक अधिकारी को सस्पेंड और एक अधिकारी को चार्ज शीट करने के आदेश दिए। बैठक में मंत्री के समक्ष कुल 14 समस्याएं आई, जिनमे से 10 समस्याओं का मौके पर ही निपटरा कर दिया गया।
जिसके बाद कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए हुड्डा व तंवर की यात्राओं पर  सवाल के जवाब में कहा कि हुड्डा ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए रथ यात्रा शुरू की तो पहले उन्हें फ्रेक्चर हो गया, उसके बाद तंवर की साईकिल इंद्री में पंचर हो गयी।  हुड्डा और तंवर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि फैक्चर व पंचर का सिलसिला जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *