Sunday , 26 July 2026

युवक ने 4 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, टॉफी देने के बहाने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने या है जहां पर पिपराइच इलाके के एक गांव में टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची को बुलाकर युवक ने शनिवार की शाम दुष्कर्म किया। जब खून से लथपथ हालत में बच्ची के घर पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने पिता की तहरीर पर 20 वर्षीय आरोपी राजा अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


खून से लथपथ बच्ची को देख सन्न हुए परिजन
जानकारी के मुताबिक, चार साल की बच्ची शनिवार शाम पांच बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। आरोपी राजा अंसारी ने टॉफी देने के बहाने उसे अपने साथ परचून की दुकान पर ले गया। उसे टॉफी खरीद कर दे दी । इसके बाद उसे बहला- फुसला कर दुकान से 50 मीटर की दूरी पर इस्लाम के खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसे छोड़कर भाग निकला। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस पर परिजनों का गुस्सा फूटा और माहौल गरम हो गया।

Read More Stories:

गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया
इस मामले पर पहले पंचायत हुई। इसके बाद बच्ची के पिता ने शनिवार देर रात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग थानेदार से की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार की सुबह बाहर भागने की फिराक में जा रहे आरोपी राजा को ताजपिपरा चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *