Sunday , 26 July 2026
संजीव अरोड़ा

पंजाब के नए मंत्री बने संजीव अरोड़ा, राजभवन में ली शपथ

चंडीगढ़,03 जुलाई :  राज्यसभा सदस्य पद छोड़कर लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा अब पंजाब सरकार के 17वें मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे को पूरा कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

AAP सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां कैबिनेट विस्तार है। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावनाएं हैं। सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और NRI विभाग की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिलहाल ये विभाग कुलदीप धालीवाल के पास हैं, जिनके इस्तीफे की भी चर्चा चल रही है। जालंधर के विधायक मोहिंदर भगत ने बताया कि धालीवाल शपथ ग्रहण समारोह में नहीं थे और विभागों के पुनर्वितरण की घोषणा जल्द की जाएगी।

लुधियाना वेस्ट सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर जून में हुए उपचुनाव में AAP ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया था। मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान अरोड़ा को मंत्री बनाने का वादा किया था, जिससे जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई। अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया, और उन्हें 43.34% अधिक वोट मिले।

संजीव अरोड़ा के मंत्री बनने से पंजाब की राजनीति में नए बदलाव की उम्मीदें हैं, और आने वाले दिनों में कैबिनेट विभागों के फेरबदल से सियासी हलचल तेज हो सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *