Friday , 11 September 2026

5 अप्रैल को बुलाया जाएगा हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, चंड़ीगढ़ पर पंजाब के प्रस्ताव का होगा विरोध

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 5 अप्रैल होगा। रविवार को सीएम आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला किया गया। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को लेकर प्रस्‍ताव पारित किए जाने के मद्देनजर अचानक हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बैठक से कई मंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी जुड़े

आज मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने की। बैठक से कई मंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी जुड़े। मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि 5 अप्रैल  को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

 

बता दें, 1 अप्रैल को पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। यह विशेष सत्र केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के मद्देनजर बुलाया गया था। इस सत्र का आयोजन चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून के विरोध में किया गया। इसमें प्रस्‍ताव पारित कर चंडीगढ़ पर हक जताते हुए इसे पंजाब को सौंपने और केंद्रीय सेवा कानून को यहां लागू नहीं करने की मांग की गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *