Saturday , 25 July 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने की आत्महत्या, ट्रेन से कटकर दी जान

महाराष्ट्रा डेस्क- महाराष्ट्रा के औरंगाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर जम्होर थाना पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया रेलखंड के बीच युवक-युवती के शव को बरामद किया है। शव जम्होर थाना क्षेत्र के कुरहमा गांव से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर चल रही है। दोनों कहां के हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

शवों की नही हो पाई पहचान
घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि, जम्होर थानाध्यक्ष को मंगलवार की देर शाम कुरहमा गांव के ग्रामीणों द्वारा रेलवे ट्रैक पर एक युवक एवं युवती के क्षत विक्षत शव होने की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और आस पास के ग्रामीणों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया। लेकिन, किसी ग्रामीण द्वारा दोनों की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *