Saturday , 25 July 2026

UP में पहले चरण की मतदान प्रकिया खत्म, जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग ?

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में आज यानि कि गुरूवार को चुनावी महायज्ञ की (विधानसभा चुनाव-2022) की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण के तहत प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हुई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई

पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं। यानी कि इन 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई। इनमें से किसे जीत मिलती है और किसे हार इसका फैसला 10 मार्च को होगा।

57 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग

58 सीटों पर शाम 6  बजे तक 57 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। बुलंदशहर में 60.52%, मेरठ में 55.70%, आगरा में 56.62%, बागपत में 61.30%, मुजफ्फरनगर में 62.09%, नोएडा में 53.48% मतदान हुआ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *