नेशनल डेस्क: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब आर्यन जमानत याचिका पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। आर्यन के वकील ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आर्यन खान ड्रग्स पार्टी मामले में इस जेल में बंद हैं। बुधवार को उन्हें जमानत नहीं मिली। बता दें, मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्जेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
