छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर तेज रफ्तार कार एक कच्चे मकान में घुस गई। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही थी। कार में 17 वीं बटालियन के 3 जवान मौजूद थे जिनमें से 1 जवान और चालक को चोट आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मुआवजे की मांग
हालांकि सभी लोग कार छोड़कर मौके से भाग निकले। इस हादसे में मकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। मकान को काफी क्षति पहुंची है वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मकान मालिक दूजराम पटेल ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
