नेशनल डेस्क: सूर्य से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। लेकिन अब टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि, सूर्य के रहस्यों को जानने में धीरे-धीरे सफलता मिलती जा रही है। तो वहीं, नासा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हरकोई हैरान रह जाएगा। ये वीडियो सूरज की सतह से एक कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) को दिखाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस वीडियो में आप सूरज को काफी करीब से देख पाएंगे, जिस सूर्य को धरती से इंसान पांच मिनट तक टकटकी लगाए नहीं देख सकता। उसे इतने करीब से देखना काफी कमाल का अहसास है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More Stories
- होटल में धड़ल्ले से चल रहा जिस्मफरोशी का काला धंधा, पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया ये जाल
- Corona का वीकली पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा, 50 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से आए सामने
NASA ने वीडियो शेयर करते ये लिखा
NASA ने सूर्य की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, सौर मंडल की हमारी समीक्षा? वन स्टार। नासा ने बताया कि सौर प्लाज्मा की तरंगें अंतरिक्ष में अरबों कणों को लगभग 1 मिलियन मील या 1,600,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शूट करती हैं।

नासा ने अपने पोस्ट में बताया कि, साल 2013 में हमारे सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (एसडीओ) की ओर से अत्यधिक पराबैंगनी प्रकाश में देखा गया यह विशेष कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) पृथ्वी की ओर नहीं गया। सूर्य पर भारी विस्फोट जैसे सौर फ्लेयर्स के विपरीत, विकिरण के शक्तिशाली विस्फोट हैं, जो अस्थायी रूप से कम्युनिकेशन और नेविगेशन ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
