भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गांव डागंरा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गांव डागंरा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राजनीतिक व समाजिक क्षेत्र में मानवता समाज भलाई के कार्यों में आग्रणी रहे गांव के महिला व पुरूषों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर गांव का नाम रोशन करने वाले मेधावी युवा छात्र छात्राओं व खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से मंहत फूलगिरी जी को समर्पित था। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्यां में महिला पुरूष व जिले के अधिकारियों के अलावा गांव के समाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर बाबा फूलगिरी के डेरे में परंपरागत तरीके से लगंर का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
