हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई के दौरान एक होटल से 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। पुलिस इन सब के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस का कहना है कि, फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि, इस होटल में काफी संख्या में युवतियां और युवक मौजूद है और जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इतना ही नहीं, वहां अवैध रूप से शराब का सेवन भी किया जा रहा था। इसके अलावा अश्लील नृत्य भी हो रहा था।
Read More Stories
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राज मुझे जबरदस्ती किस करने लगे और फिर…
पुलिस ने बिछाया ये जाल
सूचना के बाद पुलिस ने एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा और सूचना के कंफर्म होने पर छापा मार दिया। पुलिस ने इस छापे में 15 लड़कियां समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक यहां कमेटी की पार्टी चल रही थी, जिसमें एनसीआर से इन युवतियो को बुलाया गया था। इनमें दिल्ली , नोएडा, गाजियाबाद की रहने वाली कई युवतियां शामिल है।
Corona का वीकली पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा, 50 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से आए सामने
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
