हरियाणा डेस्क: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीनों कृषि कानूनों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कानूनों में अगर कोई कमियां हैं वो उसे दूर करने के लिए सरकार तैयार है। जायज सुधार हैं वो करेंगे। सरकार बात करने को तैयार है। वार्ता से समाधान निकलेगा, लेकिन ये तो अड़े बैठे हैं ऐसे वार्ता किस तरह हो पाएगी। वार्ता करने के लिए खुले मन की जरूरत होती है। धनखड को रोहतक में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
किसानों के लिए कही ये खास बात..
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों को बार-बार कहा है कि शहर के आसपास शहर की जरूरत के हिसाब से खेती करेंगे तो किसान के घर में समृद्धि आएगी। हम दिल्ली के आसपास हैं, 4 करोड़ लोगों का मार्र्केट हैं। उत्तर भारत में पोल्ट्री, सब्जी, फूलों में डेयरी में आगे कोई नहीं हैं। गन्नौर की मंडी फ्रांस की तर्ज डेवपल हो रही है। गरुरुग्राम में फ्लों की मंडी डेवलप की जा रही है। किसानों को इस बाजार को कैप्चर करना चहिए।
Read More Stories
- Corona का वीकली पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा, 50 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से आए सामने
- शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राज मुझे जबरदस्ती किस करने लगे और फिर…
1 अगस्त से 14 अगस्त तक निकाली जाएगी शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा
उन्होंने यह भी कहा कि, इस बार किसानों ने सरसों एमएसपी पर नहीं बेची खुले बाजार में बेची है। हम यही चाहते हैं कि किसानों के लिए सरकार और मंडी तो हो ही खुला बाजार भी उन्हें मिले। दोनों विकल्प रहने चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त तक शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
