हरियाणा डेस्क: महिला हॉकी टीम चंडीगढ़ में गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंची और सचिवालय स्थित कार्यलय में उन्होंने मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने अच्छे प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया और उन्हें शॉल देकर सम्मानित भी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जीत हार खेल में कोई मह्त्व नहीं रखती- विज
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि, टोक्यो से आने के बाद खिलाड़ी मेरे कार्यालय में आई, मैं इनका तहे दिल से स्वागत करता हूं। आगे कहा कि, बहुंत बड़ी बात होती है, जब कोई टीम या खिलाड़ी विदेश में जाकर अपने देश को रिप्रेजेंट करता है। हजारों खिलाड़ियों की ख्वाहिश होती है कि हम लोग ओलंपिक में जाएं। जीत-हार खेल में कोई मह्त्व नहीं रखती। महत्व ये रखता कि, कितने दमखम के साथ खिलाड़ी ने प्रदर्शन किया। मैंनै इनके तीनों मैच देखे हैं और तीनों मैचों में इन्होंने सूझबूझ के साथ मैच खेले। मंत्री ने कहा कि, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी और झांसी की रानी को पूरा देश नतमस्तक करता है। मेडल नहीं आया कोई बात नहीं , लेकिन सारे देश को इन्होंने एक कर दिया।

पीएम मोदी और सीएम ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
आगे कहा कि, पीएम मोदी का खेलों की तरफ बहुत ध्यान है। वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। हरियाणा भी खेलों को प्रोत्साहित करता है। आगे कहा कि, सीएम मनोहर लाल ने भी खिलाड़ियों को निरूत्साहित नहीं होने दिया।
विज ने आगे कहा कि, खिलाड़ियों की कुछ मांगे हैं, जो मैं सीएम के सामने रखूंगा। मैं एक अच्छा वकील हूं और अच्छी पैरवी करता हूं।

नगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार होगा खत्म
मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, इस बार मैनें कैबिनेट में एक प्रस्ताव रखा था, कि नगर निगम, नगर पालिकाओं का ऑडिट एजी के द्वारा किया जाए। वो स्वीकार कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है। इससे नगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।
Read More Stories
- मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंची महिला हॉकी टीम, विज ने इस तरह किया सम्मानित
- अनिल विज ने अधिकारियों को याद दिलाई उनकी शपथ, कहा- हमने काम करने की शपथ ली हैं फाइल पैंडिंग रखने की नहीं
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
