Friday , 11 September 2026

Ambala News: बदला 51 ट्रेनों का समय, वंदे भारत के संचालन से,

अंबाला। कटरा से नई दिल्ली के बीच वीरवार को नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन आरंभ हो गया है। वहीं शनिवार को अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आरंभ हो जाएगा। इन दो नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से उत्तर रेलवे के दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडल की लगभग 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
वंदे भारत के संचालन के लले रेलवे ने 51 ट्रेनों के समय में परिर्वतन कर दिया है। इसमें अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली 16 ट्रेनें शामिल हैं। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेनों के समय में हुए बदलाव की जानकारी रेलवे के साॅफ्टेवयर क्रिस पर भी अपडेट कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसमें ट्रेन नंबर 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन पर अब दोपहर 12.30 की जगह दोपहर 1.05 बजे आएगी। इसी प्रकार 12752 जम्मूतवी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस दोपहर 1.55 की जगह अब दोपहर 2 बजे, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस दोपहर 1.05 बजे, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस दोपहर 12.50 बजे, 22706 जम्मूतवी-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस दोपहर 1.05 बजे, 14612 कटरा-गाजीपुर दोपहर 1.05 बजे पहुंचेगी।
वहीं 12751 हजूर साहिब नांदेढ़-जम्मूतवी एक्सप्रेस दोपहर 1.20 बजे, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दोपहर 1.10 बजे, 12715 हजूर साहिब नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस शाम 4.25 बजे, 12449 मडगांव-चंडीगढ़ शाम 7.40 बजे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस शाम 6 बजे,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *