Saturday , 12 September 2026

अनिल विज ने अधिकारियों को याद दिलाई उनकी शपथ, कहा- हमने काम करने की शपथ ली हैं फाइल पैंडिंग रखने की नहीं

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पुलिस अब सावधान हो जाए ! क्योंकि काम में कोताही बरतने वालों को गब्बर बख्शेगा नहीं। लोगों की समस्याओं का समाधान तो करना पड़ेगा, वरना गब्बर छोड़ेगा नहीं। जी हां, जनता के लिए समर्पित अनिल विज को कौन नहीं जानता देश ही विदेशों में भी उनके नाम का डंका बजता है। लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने, निस्वार्थ भाव से  जनता की सेवा के लिए हरपल तैयार रहने वाले और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पहचाने जाने वाले अनिल विज आए दिन चर्चाओं में रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल विज कभी भी पहुंच सकते हैं औचक निरीक्षण करने

लेकिन अब हरियाणा पुलिस ये ध्यान से सुन ले कि,  मंत्री अनिल विज किसी भी समय आपके पास पहुंच सकते हैं, ये देखने के लिए कि आपके पुलिस स्टेशन में काम कैसे हो रहा है। कैसे लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। अब तक कितने केस पेंडिग है और किस केस में अब तक क्या कार्रवाई हुई हैं।

विज ने अधिकारियों को दी चेतावनी

अनिल विज ने अधिकारियों को एकबार फिर चेतावनी दी है कि, कोई भी केस पैंडिग नहीं रहना चाहिए। विज बोले सभी अधिकारी अपने दफ्तरों की फाइलों को क्लीयर करने के आदेश दिए हैं।

उन्होने एक बार फिर अधिकारियों को उनकी शपथ याद दिलाई है। विज ने कहा कि, हमने काम करने की शपथ ली हैं फाइलों को पैंडिंग रखने की नहीं। विज ने दी चेतावनी कहा-किसी भी दफ्तर में मैं कर सकता हूं चैकिंग मंत्री अनिल विज ने कहा मैं जल्द अन्य दफ्तरों में भी जाउंगा। बता दें विद हाल ही में गुरूग्राम के नगर निगम और पंचकूला के सेक्टर 5 थाने में छापा मार चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *