नेशनल डेस्क- दिल्ली के कालिंदी कुंज से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर, एक महिला अपनी 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अचानक यमुना नदी में कूद गई। कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से एक महिला ने अपनी 4 साल की बच्ची के साथ यमुना में छलांग लगा दी। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली है, पुलिस ने फायर की गाड़ियों को बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांच में पता चला है कि, 32 वर्षीय रजनी और उसकी बेटी परीक्षा सेक्टर 126 नोएडा में रहते हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि, पीसीआर कॉल के माध्यम से पता चला कि, कालिंदी कुंज थाना इलाके में यमुना नदी में एक मां अपने बच्चे को लेकर कूद गई है।
Read More Stories:
दोनों का कोई सुराग नहीं
पुलिस ने फ़ौरन बोट क्लब दमकल विभाग को घटनास्थल पर बुलाया। मां बेटी को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया, मगर दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि, घर से बच्ची को लेकर निकली थी जिसके बाद उनको रजनी के बच्ची के साथ यमुना में कूदने की जानकारी मिली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
