Tuesday , 28 July 2026
महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी

छठ महापर्व के लिए CM योगी ने जारी किए निर्देश,कहा- कोरोना प्रोटोकाल के तहत मनाना होगा पर्व

नेशनल डेस्क- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था और निष्ठा के महापर्व छठ पर अवकाश घोषित किया है। सीएम ने छठ महापर्व के उपलक्ष्य में 10 नवंबर को अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जिन जिलों में छठ पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, वहां भी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत छठ पर्व मनाने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read more Stories:

सोमवार से शुरू हो गया है आस्था और निष्ठा महापर्व
सीएम ने छठ पर्व पर नदियों, तालाबों आदि के तटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करने की भी बात कही है। छठी मैया और सूर्य की आराधना का पर्व छठ सोमवार से शुरू हो गया है। ऐसे में व्रतियों के घर से घाट तक उत्सवी माहौल देखने को मिला। व्रत को लेकर खूब खरीदारी की जा रही है। गली-मोहल्लों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। नहाय-खाय के बाद अगले दिन यानी आज खरना होता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *