राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, 18 साल की एक लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के सोडाला इलाके में लड़की ने इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके जन्मदिन पर PUBG खेलने के लिए नया मोबाइल फोन नहीं दिया गया। जयपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया, “12वीं कक्षा की एक 18 वर्षीय छात्रा ने 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मामले की जांच जारी
इस अवसर पर, उसने अपने माता-पिता से पबजी खेलने के लिए एक मोबाइल फोन की मांग की। उसके पिता ने उसे बारहवीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद नया फोन खरीदने की बात कही।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, ऐसा माना जाता है कि, बच्ची यह जानकर दुखी हुई जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का विकल्प चुना। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
