अंबाला – गुजरात और हिमाचल में चुनावी संग्राम थमने के बाद अब हरियाणा में चुनावी सरगर्मियों ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। जिसके चलते राजनैतिक दल अब एक दूसरे पर जमकर निशाने साध रहे हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के बयान पर पलटवार किया है। गौरतलब है कि अशोक तंवर ने टोहाना में हुई रैली में सरकार पर जमकर बरसते हुए भाजपा को चुनावों के लिए तैयार हो जाने का ऐलान किया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि अशोक तंवर अपने कार्यकर्ताओं को कुछ न कुछ कहते रहेंगे ताकि दो चार लोग उनके साथ दिखाई देते रहें, क्योंकि कांग्रेस और कांग्रेसियों की हालत बहुत बुरी हो गयी है। विज ने कहा कि हुड्डा की भी बुरी हालत है और कांग्रेस में कोई रथ पर दौड़ रहा है तो कोई साइकल पर दौड़ रहा है और कोई गधे पर दौड़ रहा है। ये कुछ न कुछ कलाबाजियां और करतब तो कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे ही तभी उनकी साईकिल चलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
