पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने दिखी है। तो वहीं नवजोत सिद्धू के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े। सिद्धू ने कहा कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
\
फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है। नवजोत सिद्धू के इस ट्वीट के बाद उनके आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
