Saturday , 25 July 2026

BSP सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी को बताया दलित विरोधी पार्टी

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर पांच राज्यों में बहुजन समाज पार्टी को तैयार करने के लिए काशीराम के जन्म दिवस के अवसर पर आज मायावती चंडीगढ़ पहुंची, जहाँ उन्होंने एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि काशीराम ने अपनी पूरी ज़िंदगी डॉ भीमराव अंबेडकर की नीतियों को हर दलित तक पहुंचाने का काम किया है। अफसोस कि बात है कि पंजाब के लोगों ने 2002 के विधानसभा चुनावों में काशीराम पर विश्वास नही जताया। जिसकी वजह से उन्हें बड़ा धक्का पहुंचा जिसके बाद वो बिस्तर से नही उठ सके और 2006 में उनका देहांत हो गया। आज काशीराम के जन्म दिवस पर चंडीगढ़ आई मायावती के स्वागत में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ ने जम कर पार्टी के हक़ में नारे लगाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *