Monday , 27 July 2026

कुमारी सैलजा के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- किसानों के कंधे पर बंदूक रख रही कांग्रेस

हरियाणा डेस्क: कांग्रेस ने तो किसानों के कंधे पर बंदूक रखी हुई है। जो कुछ हो रहा है वो कांग्रेस ही करवा रही है। ये कहना है गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। जिन्होंने कांग्रेस की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के एक बयान पर पलटवार किया है। दरसअल सैलजा ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर भाजपा सरकार ने किसानों के मुद्दे का जल्द से जल्द कोई हल नहीं किया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। मंत्री अनिल विज से सैलजा के उसी बयान पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस तो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के द्वारा भाजपा नेता की पिटाई पर दी प्रतिक्रिया

पंजाब में किसानों के द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का एक मामला सामने आया था। मंत्री अनिल विज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब ये आंदोलन दिन पर दिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलनों को इजाजत नहीं दी जा सकती है।

Read More Stories

पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर कहा कुछ ऐसा..

जम्मू कश्मीर में पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार के द्वारा कश्मीर को लूटने की साजिश हो रही है। मंत्री अनिल विज ने महबूबा के उसी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चाहे कुछ भी बोल ले लेकिन जम्मू कश्मीर से जो धारा 370 हटा ली गई है, वो अब दोबारा नहीं लग सकती। चाहे किसी भी भाषा में, किसी भी तरीके से, इसे बार बार बोले या फिर पहाड़े की तरह गाए लेकिन 370 अब दोबारा नहीं लग सकती।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *