हरियाणा डेस्क: हमें ये हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि, कोरोना कमजोर हुआ है, गया नहीं है और अगर हमने इसमें जरा भी ढील की तो कोरोना हमें अपनी चपेट में ले सकता है। ये कहना है प्रदेश के स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। जिन्होंने IMA के द्वारा की गई अपील का समर्थन किया है और जनता से अपील करते हुए कहा है कि वो कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए त्यौहारों को मनाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
IMA ने की थी ये अपील
बता दें, बीते दिनों IMA ने अपील करते हुए कहा था कि, तीसरी लहर के मद्देनजर फिल्हाल के लिए धार्मिक यात्राओं को टाल दिया जाए। IMA ने सरकार को सचेत करते हुए कहा था कि, धार्मिक यात्राओं से कोरोना ज्यादा घातक हो सकता है और दूसरी लहर के मुकाबले जानलेवा साबित हो सकता है। स्वास्थय मंत्री अनिल विज जनता के स्वास्थय को लेकर काफी सचेत रहते हैं और कोरोना के दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने कई तरह के उपाय किए थे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
