Sunday , 26 July 2026

हरियाणा के मेवात में दो गुटों में हिं*सक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल

हरियाणा के मेवात में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भगवा यात्रा के दौरान यह हिंसक झड़प हुई। एक गुट के द्वारा विशेष यात्रा निकाली जा रही थी, तभी दूसरे गुट ने पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद दोनों गुट के लोग भड़क गए। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि मेवात में यह हिंसक झड़प जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की वजह से हुई। दरअसल मोनू मानेसर ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वो इस यात्रा के साथ मेवात में आएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

बृज मंडल जलाभिषेक धार्मिक मेवात यात्रा पर सोमवार को पथराव के बाद हरियाणा के मेवात में तनाव फैल गया। खबरों के मुताबिक धार्मिक जुलूस के एक वाहन पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त बल बुलाया क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। इलाके में तनाव फैल गया और इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गईं।

जानकारी के मुताबिक, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह के खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया। अधिकारी ने कहा कि जुलूस में शामिल ‘एक या दो कारों’ को आग लगा दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलूस में शामिल लोगों ने उन युवकों पर पथराव किय, जिन्होंने उन्हें रोका था।

यात्रा को पहले भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी तैनात थी। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन वह तत्काल संख्या नहीं बता सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *