Sunday , 26 July 2026

मामी से अवैध संबंधों के चलते भांजे ने कर डाली मामा की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

बिहार डेस्क- बिहार के पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, अवैध संबध के कारण रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां भांजे को और मामी को एक दूसरे से ऐसा प्यार हो गया कि, उसने मामी को पाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर सगे मामा की हत्या ही कर दी। पटना सिटी के फतेहपुर बगीचा से गर्दन कटे युवक का शव मिला था। इस ब्लाइंड मर्डर केस की जब पुलिस ने जांच की तो वो भी हैरान रह गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। मृतक की पहचान  नोहटा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई थी, जो फतुहा रेलवे यार्ड में पोलदार का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर ही गला रेतकर सूरज की हत्या कर दी गई थी।

Read More Stories:

सूरज कुमार की हत्या उसकी पत्नी और सगे भांजे ने मिलकर की थी। दरअसल, सूरज की पत्नी का सगे भांजे के साथ अवैध संबंध था और सूरज ने इसका विरोध किया। सूरज का विरोध उसकी पत्नी काजल कुमारी और भांजे आकाश कुमार को रास नहीं आया है तीनों ने दोस्त के साथ मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी फिर शव को फतेहपुर बगीचे में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

दोस्त के साथ मिलकर कर डाली हत्या
वहीं मृतक की गिरफ्तार पत्नी और उसके भांजे ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है। फतुहा डीएसपी ने बताया कि, मृतक सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी का मृतक के भांजे आकाश कुमार के साथ अवैध संबंध था, और वह उससे शादी करना चाहती थी। डीएसपी ने बताया कि सूरज इस अवैध संबंध का विरोध करता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए काजल कुमारी और आकाश कुमार ने मिलकर अपने दोस्त अजीत के साथ हत्या की साजिश रची। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *