राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने दूसरी शादी कर ली तो पंचायत ने 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। पंचों के इस तुगलकी फरमान को लेकर अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी को दुखड़ा सुनाया और आरोप लगाया कि, तिलोकराम समेत समाज के पंच-पटेल ने जीना मुहाल कर दिया है। पीड़िता के मुताबिक करीब 18 महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी। पीड़िता के मुताबिक, उसके पहले पति ने बेटी के साथ रेप किया और इस मामले में वो जेल में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बेटी के साथ रेप के बाद उसने पहले पति से तलाक लेकर 18 महीने पहले अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली। महिला ने कहा कि पिछले महीने की 17 तारीख को हमारे खिलाफ 35 से ज्यादा पंचों ने पंचायत बुलाई और हमें भी बुलाया और 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। पीड़िता के पति ने भी पंच-पटेल पर जीना मुहाल करने का आरोप लगाया और कहा कि हमारा जीना बेहाल हो चुका है। हम 11 लाख रुपये नहीं भर पा रहे इसलिए हमें समाज से बाहर कर दिया गया है।
Read More Stories:
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
हमारे घर पर कोई आ या जा नहीं सकता।इस बारे में हमने 17 तारीख को ही सेड़वा थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन, अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद हमने बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है। हमें जान का भी खतरा है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से शादी की थी लेकिन, समाज के पंच पटेलों ने समाज से बहिष्कृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
