राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बूंदी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर 16 साल की आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार के मामले में दिल दहलाने वाले खुलासे हुए हैं। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, तीनों ही दरिंदे उसकी हत्या करने के बाद भी उससे बलात्कार करते रहे। लड़की आखिरी दम तक लड़ती रही और उसी लड़ाई में इन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मारने के बाद भी दरिंदों ने बुरी तरह से उसे नोचा
आदिवासी लड़की के प्राइवेट पार्ट में 30 से ज़्यादा चोट के निशान मिले हैं। उसको मारने के बाद भी दरिंदों ने बुरी तरह से उसे नोचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की चुनरी से ही उसके गले और हाथ बांध दिए थे, जिसके बाद आरोपी रेप कर रहे थे। बूंदी पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपनी जीवन में ऐसी दरिंदगी कभी नहीं देखी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
