Thursday , 10 September 2026

16 साल की नाबलिग ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के राय सेन जिले में एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक नाबालिग लड़का पिछले दो साल से झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था जिसके कारण नाबालिग गर्भवती हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

16 साल की नाबालिग लड़की ने ओबेदुल्लागंज स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More Stories:

हमीदिया अस्पताल रेफर
इस पूरे मामले में ओबेदुल्लागंज स्वास्थ्य केंद्र की भी लापरवाही सामने आई है। नाबालिग की डिलीवरी करने के बाद शासकीय अस्पताल ने ओबेदुल्लागंज स्वास्थ्य केंद्र पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और जच्चा-बच्चा को आनन फानन में भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। नाबालिग ने जिस मृत बच्चे को जन्म दिया, उसकी मर्ग डायरी जब नूरगंज थाने आई, तब मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। इस बारे में एसडीओपी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह ने बताया कि, मामले में उचित कार्रवाई कर नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *