काफी माथापच्ची के बाद देश मे आखिरका आज एनडीए का एग्जाम संपन्न हो ही गया। एनडीए यानि नेश्नल डिफेंस एकेडमी का पूरे देश में एग्जाम था। जिसके लिए देश के कइ स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे। तस्वीरें सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की हैं। जहां एनडीए का एग्जाम मोर्निंग और ईवनिंग दो शिफ्टों में हुआ। इस एग्जाम के लिए तकरीबन 26 हजार कैंडिडेटस शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि मार्निंग का एग्जाम सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक चला। जबकि दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक चला। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को सेंटर पर एक घंटा पहले ही पहुंचने की हिदायत दी गई थी। कोरोना के चलते काफी सुरक्षा बरती गइ थी। शहर के सभी सेंटरों को सेनिटाइज किया गया था।
कैंडिडेटस को मेन गेट पर पूरी चेकिंग और सोशल डिस्टेंस के साथ ही एंट्री दी जा रही थी। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कर सेन्टर के अंदर भेजा जा रहा था। स्टूडेंट को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैग ले जाने की अनुमति नही थी। सिटिंग प्लान में कोरोना लक्षण वाले स्टूडेंट्स को अलग से बिठाने के भी निर्देश दिए गए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
