हरियाणा डेस्क: टोहाना शहर पुलिस ने टोहाना में चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है पुलिस ने बताया कि, पिछले दिनों टोहाना में जो चोरी हुई थी, इस मामले में यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। इसे लेकर डीएसपी टोहाना विरम सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि, आरोपियों से अब तक 8 तोले सोना व ₹8000 की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा अन्य चोरी का सामान जिसमें सोना चांदी भी शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये भी सामने आया है कि, इन दो आरोपियों के साथ एक व्यक्ति अन्य भी शामिल है जिसके बारे में भी पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। डीएसपी टोहाना वीरम सिंह ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि, जल्दी ही दो अन्य चोरियों का पर्दाफाश होगा।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
