नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। देश के किसानों में इस खुशी की लहर फैल गई है। किसान मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी प्रकट कर रहे हैं। तो वहीं विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।, कांग्रेस ने इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर लिया गया फैसला करार दिया। पी चिदंबरम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर पीएम की घोषणा नीति परिवर्तन हृदय परिवर्तन से प्रेरित नहीं है। यह चुनाव के डर से प्रेरित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्र सरकार के फैसले से कंगना रनौत नाखुश नजर आईं
मोदी सरकार के इस फैसले से अभिनेत्री कंगना रनौत नाखुश नजर आईं। कृषि कानूनों की वापसी को दुखत और शर्मनाक बताते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह से अनुचित है। कंगना रनौत ने कहा कि अगर संसद में चुनी हुई सरकार के बदले सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते थे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
