Friday , 11 September 2026

चुनाव में हार के डर से सरकार ने कृषि कानून लिए वापस : कांग्रेस

नेशनल डेस्क: शुक्रवार को केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संबोधन में इसकी घोषणा की। हालांकि, कांग्रेस ने इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर लिया गया फैसला करार दिया। पी चिदंबरम ने कहा कि, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर पीएम की घोषणा नीति परिवर्तन हृदय परिवर्तन से प्रेरित नहीं है। यह चुनाव के डर से प्रेरित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि, लोकतांत्रिक विरोधों से जो हासिल नहीं किया जा सकता है, वह आसन्न चुनावों के डर से हासिल किया जा सकता है। वैसे भी, यह किसानों कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है जो कृषि कानूनों के विरोध में अडिग थी।

तो वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार ने अपने इर्द-गिर्द की राजनीति पर विचार किया होगा कि काले कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में एक कदम है। किसान मोर्चा के सत्याग्रह को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *