मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर मोमबत्ती के जरिए दीप जलाए और इसके साथ ही पूजा-अर्चना भी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। साथ ही, उन्होंने लिखा, सबके हृदय में बसने वाले हमारे प्रभु श्री राम आए हैं! आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर दीप जलाकर पावन पर्व दीपावली मनाई तथा भव्य अयोध्या धाम की प्रतिमा पर भी दीया प्रज्वलित कर प्रभु का स्वागत किया।’
उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्रीराम जी की कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर बनीं रहे। जय सियाराम! इस दौरान सीएम ने देश व प्रदेशवासियों के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की भी कामना की। इससे पहले सीएम खट्टर ने आगे लिखा,
राम राज बैठे त्रैलोका।
हरषित भए गए सब सोका॥
बयरु न कर काहू सन कोई।
राम प्रताप बिषमता खोई॥
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र जी के अयोध्या आगमन पर मनाए जानी वाली दीपावली की मंगलकामनाएँ। प्रकाश का यह पर्व Vocal For Local के लक्ष्य को सफल करते हुए सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए, माँ लक्ष्मी से यही प्रार्थना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
