अम्बाला, 28 अप्रैल ; सिविल सर्विसेज में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली अनु कुमारी ने देश भर में दूसरा रैंक हासिल किया है। अनु की इस उपलब्धि पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अनु को बधाई दी है। विज ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब UPSC की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करके अनु ने कमाल कर दिया है। बता दें कि इस साल UPSC की परीक्षा में अनु समेत हरियाणा के दो बेटों ने भी अहम स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रौशन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
