Sunday , 26 July 2026

बिजली और पानी की समस्या के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

पलवल, 6 जुलाई(सौरभ वर्मा): भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी की समस्या से जुझ रहे किसानों के हित में जिला कांग्रेस पार्टी ने मटका व ट्यूबलाईट फोड़ कर रोष जताया। प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदर दलाल के नेतृत्व में किया गया तथा अध्यक्षता प्रदेशा उपाध्यक्ष राधा नरुला ने की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किसानों के हित में किए थे उन पर सरकार खरी नही उतर रही है। किसान पुर्ण रुप से बर्बाद हो चुका है। नहरों व नालों में पानी नही है, जिसकी वजह से किसान अपनी फसलो की बुआई नही कर पा रहे है। इस समय फसलो की बुआई चल रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में केवल पांच घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *