कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लाडो लक्ष्मी योजना को इसी साल लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि इस योजना के तहत 2100-2100 रुपए की राशि सीधे महिलाओं के खातों में जमा करवाई जाएगी। इसके लिए बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के गांव बण, बहलोलपुर और जालखेडी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 7500 युवाओं को सरकारी नौकरी का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, और खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी होंगे।
सैनी ने कहा कि उनकी सरकार बिना खर्ची-बिना पर्ची, केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 17 लाख महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर, और 36 हजार परिवारों को ₹151 करोड़ की डीबीटी सहायता दी जा चुकी है। सरकार का संकल्प है – हर महिला को सम्मान और हर परिवार को सुविधा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
