इंटरनेशनल डेस्क- पॉलिनेशियन में टोंगा आईलैंड पर समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि, इसकी राख का गुबार 20 किमी. दूर से भी नजर आया। टोंगा में राख और पत्थरों के छोटे टुकड़ों की बारिश हुई। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिका और जापान ने पैसिफिक कोस्टलाइंस पर मौजूद लोगों को तट से जितना हो सके, उतनी दूर जाने की सलाह दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जापान ने चेतावनी दी है कि, तीऩ मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अमेरिका ने तेज धाराओं और लहरों और तटीय बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विडियो में बड़ी लहरें तटीय क्षेत्रों में किनारों को पार करते दिख रही हैं।

टोंगा के राजा को ऊपरी इलाकों में ले जाया गया
टोंगा मौसम विज्ञान सेवाओं ने बताया कि, पूरे टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी लागू की गई है। निकटवर्ती फिजी और समोआ में भी प्राधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को खतरनाक लहरों के मद्देनजर समुद्र तट के नजदीक जाने से बचने की हिदायत दी है। पुलिस और सैन्य बलों के एक काफिले ने टोंगा के राजा टुपो षष्टम को समुद्र तट के पास स्थित उनके महल से बाहर निकालकर सुरक्षित ऊपरी इलाकों में ले जाया गया है।

Read More Stories:
टोंगा एक पॉलिनेशियन देश है, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 169 द्वीपों का समूह है। जिनमें से 36 पर आबादी रहती है। इस देश की आबादी एक लाख से ज्यादा है और इस देश को किंगडम ऑफ टोंगा के नाम से जाना जाता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
