पानीपत, 15 अक्तूबर: हरियाणा सरकार द्वारा रोडवेज के बेड़े में 720 निजी बसों को लिए जाने का विरोध हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन व अन्य यूनियन करती आयी है। और इसे लेकर कई बार धरने प्रदर्शन व चक्का जाम तक रोडवेज कर्मचारी कर चुके हैं।
बता एक बार फिर 39 दिनों के बाद प्रदेश भर में रोडवेज ने दो दिवसीय चक्का जाम का एलान कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों व नेतायों का कहना है कि रोडवेज के बेड़े में निजी बसों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा और इसके लिए रोडवेज कर्मी किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वंही जहाँ डिपो प्रधान ने सभी रोडवेज कर्मियों से हड़ताल में पूर्ण सहयोग की अपील की वंही विद्यार्थी एकता मंच ने भी रोडवेज कर्मचारियों को समर्थन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
