Saturday , 25 July 2026

अश्लील वीडियो वायरल होने पर नाबालिग ने की आत्महत्या, जहर खाकर दे दी जान

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के भरतपुर जिले से गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का शर्मनाक मामला सामने आया जिसके चलते एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के साथ गैंग रेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नाबालिग खेतों पर अपनी फसलों को पानी देने गई थी जिसके बाद पड़ोसी गांव के दो लड़कों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहर खाकर की आत्महत्या
इसके अलावा अश्लील वीडियो भी बना लिए जो बाद में वायरल कर दिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने दबाव डालकर पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जिससे परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

Read More Stories:

पीड़िता के परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवक मनीष और हाफिज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *