दिल्ली से स्टे सायबर सिटी गुरुग्राम के सोहना में बनी भोंडसी जेल के महिला कारागृह में देर रात एक विदेशी महिला की तबियत बिगड़ने की वजह से मौत हो गई। विदेशी महिला को 10 जून को ही सेक्टर-29 थाना टीम ने फॉरनर एक्ट 3,14,ओर 120 बी के तहत गिरफ्तार किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, उज़्बेकिस्तान की रहने वाली एक 38 साल की महिला काफी लंबे समय से बिना पासपोर्ट वीजा के गुरुग्राम में रह रही थी। जब इसकी भनक गुरुग्राम पुलिस को लगी तो पुलिस ने इस विदेशी महिला पर फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जेल में विदेशी महिला की मौत के बाद जेल निरीक्षक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए है। इस घटना के बाद कही न कही गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर शक के दायरे में आती नजर आ रही है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
