हरियाणा डेस्क: हरियाणा में स्कूलों का समय अब सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक हो गया है। छात्रों व अध्यापकों का समय अब एक ही कर दिया गया है। यह आदेश मंगलवार यानि एक मार्च से लागू होंगे। इससे पहले प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर छात्रों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
