Monday , 27 July 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मीका पहुंचे सलाखों के पीछे , अब राखी जाएगी बचाने मीका को दुबई

चंडीगढ़ 6 दिसंबर (पल्लवी बंसल): बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार दुबई पुलिस ने सिंगर मीका सिंह को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। मीका पर नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। बता दें मीका पर ब्राजील की एक नागरिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। नाबालिग की शिकायत के बाद मीका को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जानकारी मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मीका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले भी कई बार मीका जेल की हवा खा चुके हैं। आखिरी बार साल 2015 में मीका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने शो के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। साल 2006 में राखी सावंत को बर्थडे पार्टी के दौरान जबरन किस कर सूर्खियों में आए मीका सिंह कई बार विवादों में उछले रहे है

इसी के  साथ जब प्रथम तेहेलका ने राखी सावंत से एक्सक्लूसिव बातचीत की तब उन्होंने कहा कि वह खुद मीका सिंह को बचाने जाएँगी। अब देखना यह है कि क्या राखी सावंत दुबई में जेल में बंद मीका सिंह को छुड़ा कर ला पाती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *