चंडीगढ़ 7 दिसंबर (पल्लवी बंसल) : आज सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की चंबल के बीहड़ो में शूट हुई फिल्म ‘सोनचिड़िया’ का टीजर रिलीज हो गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘सोनचिड़िया’ का ट्रेलर सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ के साथ ही रिलीज किया गया। ‘सोन चिड़िया’ को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है और टीजर देखकर ही फिल्म के तेवर बखूबी समझ आ सकते है। ‘सोनचिड़िया’ की कहानी चंबल के डाकुओ की हैं और सुशांत सिंह डाकू के रोल में नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर का साथ देने के लिए ‘सोनचिड़िया’ में मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा हैं। फिल्म की कहानी एकदम देसी और चंबल के बीहड़ो पर बनाई गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि फिल्म में मान सिंह गैंग की कहानी दिखाई गई है जिसमे मनोज वाजपेयी जोरदार डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक चौबे निर्देशित ‘सोन चिड़िया’में धमाकेदार एक्शन की भरमार देखने को मिलने वाली है। फिल्म डकैतों के शानदार गौरव की झलक दिखाई गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
