हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र तीन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई हैं। 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और मतगणना 2 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इन सीटों के लिए होगी वोटिंग
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी के लिए उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। तीन विधानसभा सीटों-जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला), फतेहपुर (कांगड़ा जिला) अर्की (सोलन जिला) क्रमश: भाजपा के नरिंदर ब्रागटा, कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हो गए थे।
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
