Sunday , 26 July 2026

क्या BJP में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह ? सामने आई ये बड़ी खबर

 पजाब डेस्क: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है इस खबर से अब ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि  क्या पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमिरंदर सिंह भाजपा का दामन थामेंगे।  दरअसल ये कयास इसलिए लगाये जा रहे हैं क्योंकि अमिरंदर सिंह के आज दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली में वे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। ये मुलाकात आज शाम हो सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें, कांग्रेस में कई दिनों से पंजाब उथलपुथल चल रही थी। पिछले दिनों कांग्रेस ने पंजाब में अपना मुख्‍यमंत्री बदला था। अमरिंदर सिंह की जगह राज्य का मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया।

मंत्री अनिल विज दे चुके हैं कैप्टन को ऑफर

बता दें कि, हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बातों ही बातों में अमरिंदर सिंह को भाजपा में शामिल होने का ऑफर भी दे डाला था। उन्होंने कहा था कि, अमरिंदर को भाजपा के साथ आना चाहिए। मंत्री अनिल विज ने कहा कि, पंजाब में पाकिस्तान समर्थक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के आर्मी चीफ बाजवा के दोस्त नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथियों को सत्ता में लाने की कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी गहरी साजिश है। कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *