Sunday , 13 September 2026

वीडियो : प्राकृतिक आपदा से जूझता केरल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तिरुअनंतपुरम : अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे केरल की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 324 के पार पहुंच गई हैं, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। सभी इलाकों में जहां तक निगाहें जा रही है सिर्फ पानी और बर्बादी ही नजर आ रही है।

ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं, जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया. ये गांव आज किसी द्वीप में तब्दील हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सप्ताह के मुकाबले राज्य में 4 फीसदी जलस्तर बढ़ा है।

 

 

न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी किए गए, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केरल इस वक्त किस स्थिति में है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो पानी के समंदर के बीच छोटे-छोटे टापू हों। ऊंची इमारतों की स्थिति फिर भी पता चल रही है, लेकिन छोटे घर पूरी तरह से पानी में सरोबर हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *