पंजाब डेस्क: पंजाब में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। पंजाब में शामिल हुए सभी मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास 14 विभाग
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
