बिहार डेस्क: जादू दिखाने के नाम एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। ये मामला है मामला शेखोपुरसराय प्रखंड के वीरपुर गांव का। दरअसल, जादूगर ने युवक को जमीन के अंदर 12 घंटे तक गाड़ दिया था और निकाले जाने तक जिंदा होने का दावा किया था। लेकिन जब खोदकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
12 घंटा बाद युवक को जिंदा निकालने का किया गया था दावा
मिली जानकारी के अनुसार, युवक के परिवार का इसी धंधे से गुजारा होता था। मृतक कानाम धीरज रविदास है, जो खुद जादू दिखाता था। शुक्रवार की रात वह मधेपुर गांव में अपने साथियों के साथ खेल तमाशा दिखा रहा था। टीम के सदस्यों में खुद उसके परिवार के ही लोग थे। जादू दिखाने के क्रम में युवक को धीरज को जमीन के अंदर गाड़ कर 12 घंटा के बाद जिंदा निकालने का दावा किया गया। शुक्रवार की शाम में युवक को गाड़ा गया। शनिवार की सुबह गड्ढा खोदा गया तो युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
