नेशनल डेस्क: श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए। गोली लगने के बाद पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। सुरक्षाकर्मियों इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी
मिली जानकारी के अनुसार, एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद घायल हो गए। उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। तो वहीं इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
